Tuesday, 31 March 2020

वो मज़दूर है साहब

लोग कहते है ये मज़दूर बकलोल है खुद तो मरेंगे हमे भी मारेंगे अरे जहा थे वही क्यो नही रहते क्यो नाहक में सरकार को और अपने घर वालो को परेशान करने शहर छोड़ गांव आ रहे है ।
तो सुनो बताऊ मैं तुम्हे उनकी परेशानी ।
1. अपने 2 bhk flat में आप रह नही पाते वो 25 लोग एक छोटे से कमरे में कैसे रहते होंगे । जनाब वो मज़दूर है सांथ में मज़बुर भी है। परिवार की जिम्मेदारी है साल में एक बार अपने परिवार को दीपावली ईद में देख पाते है बाकी पूरे साल दिन रात काम कर के अपने घर वालो की ज़रूरत पूरी करते है। इसलिए उस छोटे से कमरे में वो 25 लोग अपनी नींद पूरी कर लेते है जहाँ ना करवट लेने की जगह होती है ना पैर फैलाने की जगह फिर भी वो अपनी नींद पूरी कर लेते है साहब वरना लोगो को तो महलो में भी नींद नही आती जनाब।
2.आप के घर मे टॉयलेट है उनके रूम में नही वो शौंचालय जाते है जहा घंटो वो लाइन में खड़े रहते है अपनी पारी के इंतज़ार में साहब वो मज़दूर है । उसकी जिंदगी की कीमत क्या है।
3. गली में राशन की दुकान होती है छोटी छोटी जहाँ से वो मज़दूर रोज राशन खरीदते है और तब जाकर वो खाना खाते है पर महीने में कई हफ्ते ऐसे होते है जब उसे एक वड़ा पाव में अपना पूरा दिन गुजारना पड़ता है। पर जिनकी थाली खाने से भरी हो उन्हें क्या पता कि वो एक वड़ा पाव खा कर भी खुश रहता है क्योंकि उसके पीछे उसके परिवार की ज़िम्मेदारी है। साहब वो इंसान कहा मज़दूर है जो मज़बूर है।
4. सबसे बड़ी बात इस मज़बूर मज़दूर की इसे रोज पगार नही मिलती साहब हफ्ते में सिर्फ खाने का खर्चा मिलता है ठेकेदार से।दो महीने तीन महीने में जब पगार मिलती है पूरी तो वो सारे पैसे घर भेज देता है । सिर्फ रखता है तो एक हफ्ते का खाने का खर्चा साहब क्योकि वो मज़दूर इंसान नही मज़बूर है।
फिर किस मुह से उम्मीद करते हो उन्हें एक छोटे से कमरे में 25 लोगो के बीच 21 दिन रखने की । खैर वो मज़दूर है मज़बूर है । जो फैसला सुनाओगे सुन लेगा जब तक हिम्मत होगी पालन करेगा पर जब आपके भाषण सिर्फ कोरे भाषण रह जाएंगे तब वो मजदूर करेगा तो क्या करेगा । एक उम्मीद उसे दिखती है कि दूर कही उसका गाँव है । सब बंद है तो क्या उसके पैर तो सलामत है। और वैसे भी वो इंसान कहा वो तो मज़दूर है जो मज़बूर है। उसे कैसे आसानी से मिल जाएगा कुछ जब तक दस बीस मर ना जाये सडको पर।
इसलिए साहब किसी को शौक़ नही हज़ारो मिल भूखे प्यासे पैदल चलने का मान लीजिये सरकार के पास सिर्फ भाषण है राशन नही गरीब जनता के लिए । और वैसे भी वो इंसान नही मजदूर है जो मज़बूर है। जानवर की तरह एक कमरे में मरने से बेहतर उसे अपना घर अपना गांव बेहतर लगा । इसलिए चल पड़ा रास्ते मे पुलिस की लाठियां खाते अपनी हड्डियां तुड़वाते अपने घर पहुचने की चाहत में।
उंगली उठाना आसान है साहब जरा उनके दर्द तकलीफ को भी महसूस कर के देखो या खुद उस पागलपन को महसूस कर के देखो जब मिलो चलने के लिए इंसान मज़बूर हो जाये। मस्ती अमीरो के लिए होती है मज़दूर की तो सिर्फ मज़बूरी होती है साहब।


No comments:

Post a Comment

वो मज़दूर है साहब

लोग कहते है ये मज़दूर बकलोल है खुद तो मरेंगे हमे भी मारेंगे अरे जहा थे वही क्यो नही रहते क्यो नाहक में सरकार को और अपने घर वालो को परेशान ...