Monday, 16 July 2018

डिजिटल इंडिया


                               डिजिटल इंडिया



डिजिटल इंडिया, कितना सुखद एहसास होता है ये नाम सुन कर | पर आज के युवा को ये सोचने की आवश्यकता है, की आख़िर देश की वर्तमान स्थिति हमारे देश भारत को डिजिटल इंडिया बनाती भी है या नही | या ये भी मोदी जी की अन्य बातों की ही तरह खोखली और बेबुनियाद है | 15 और 16 जुलाई 2018 को राजस्थान मे पुलिस भरती परीक्षा का आयोजन राज्य सरकार के दवारा किया गया था | जिसमे शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से युवा काफ़ी बड़ी तादाद मे अलग अलग शहरो से किसी अन्य शहर पहोन्च्ते हैं | अपने उज्जवल भविष्य की कामना मन मे लिए हुवे | एक परीक्षार्थी इस एक परीक्षा मे शामिल होने के लिए ना जाने कैसी कैसी तकलीफे सहता है | बसों और ट्रेन मे धक्के ख़ाता है | फूटपाथ, बस स्टॉप , गार्डन की बेंच पर सोने को मजबूर होता है | क्योकि उस युवा की आर्थिक स्थिति खराब होती है |बहोत मुश्किल से तो परीक्षा का फॉर्म खरीद पाया था | अब होटल, ट्रेवलिंग ये यक़ीनन हर युवा अफोर्ड नही कर पाता |फिर भी परीक्षा मे परीक्षार्थी  को शामिल होना है | क्योकि उस परीक्षार्थी को भी समाज की मुख्य धारा मे आना है | पर इस परीक्षा का आयोजन करने वाली राज्य सरकार को इन परीक्षार्थीयों से भी ज़्यादा मुसीबत और परेशानियो का सामना करना पड़ता है |  सबसे पहली मुसीबत एग्ज़ाम पेपर का लीक हो जाना | दूसरी सबसे बड़ी मुसीबत परीक्षार्थीयों के दवारा नकल किए जाने का डर | अब राज्य सरकार को इन परेशानियों से बचने का सिर्फ़ एक उपाये नज़र आती है और वो है पूरे प्रदेश की इंटरनेट सेवा बंद करना | | साथ ही परीक्षार्थियो के कपड़ों पर कैंची चला दी जाती है | यहा तक की नाक और कान के गहने भी निकलवा दिए जाते है | पर इन्हे रखने की कोई सुरक्षित व्यवस्था भी नही होती इनकी सुरक्षा के लिये आपको एक साथी अपने घर से लाना होता है | इस तरह हमारे देश की सरकार देश को डिजिटल इंडिया बना रही है | और देश की बुद्धिजीवी मीडिया खामोश है | क्योकि मीडिया ने दलाली करने की कसम जो खा ली है | आज से कुच्छ साल पहले पुलिस परीक्षा के लिए पहले फिटनेस परीक्षा होती थी | उसके बाद लिखित पर सरकार को इस तरह की परीक्षा के आयोजन से फायेदा नही होता था इसलिए सरकार ने फिटनेस की जगह पहले लिखित परीक्षा  का आयोजन किया ताकि सारे परीक्षार्थीयों से फार्म के पैसे वसूले जा सकें | क्योकि फिटनेस मे काफ़ी परीक्षार्थी फेल हो जाते है तब उनका लिखित परीक्षा मे समिल होने का सवाल ही नही उठता जिससे फार्म भरने के लिए परीक्षार्थीयों की संख्या कम हो जाती है | और परीक्षा आयोजन कर जो धन उगाही परीक्षार्थीयों के दवारा की जाती है उसमे काफ़ी कमी आ जाती है | दुनिया भर के टॅक्स वेट के राजषव के बावजूद राज्य सरकार परीक्षा फिस के रूप मे करोड़ो की कमाई करती है और परीक्षार्थी को मिलने वाली सुविधा के नाम पर परीक्षार्थीयों के कपड़ों पर कैंची चलाना आम बात बन गयी है | ये कैसी विडंबना है हमारे देश की नेताओं ने व्यवसाय बना रखा है |  फिर भी परीक्षा मे परीक्षार्थी  को शामिल होना है | क्योकि उस परीक्षार्थी को भी समाज की मुख्य धारा मे आना है | पर इस परीक्षा का आयोजन करने वाली राज्य सरकार को इन परीक्षार्थीयों से भी ज़्यादा मुसीबत और परेशानियो का सामना करना पड़ता है |  सबसे पहली मुसीबत एग्ज़ाम पेपर का लीक हो जाना | दूसरी सबसे बड़ी मुसीबत परीक्षार्थीयों  के दवारा नकल किए जाने का डर | अब राज्य सरकार इन परेशानियो से बचने का उपाय पूरे प्रदेश की इंटरनेट सेवा बंद कर निकालती है | साथ ही परीक्षार्थियो के कपड़ों पर कैंची चला दी जाती है | यहा तक की नाक और कान के गहने भी निकलवा दिए जाते है | पर इन्हे रखने की कोई सुरक्षित व्यवस्था भी नही होती इनकी सुरक्षा के लिये आपको एक साथी अपने घर से लाना होता है | इस तरह हमारे देश की सरकार देश को डिजिटल इंडिया बना रही है | और देश की बुद्धिजीवी मीडिया खामोश है |
क्योकि मीडिया ने दलाली करने की कसम जो खा ली है | आज से कुच्छ साल पहले पुलिस परीक्षा के लिए पहले फिटनेस परीक्षा होती थी | उसके बाद लिखित पर सरकार को इस तरह की परीक्षा के आयोजन से फायेदा नही होता था इसलिए सरकार ने फिटनेस की जगह पहले लिखित परीक्षा  का आयोजन किया ताकि सारे परीक्षार्थीयों से फार्म के पैसे वसूले जा सकें | क्योकि फिटनेस मे काफ़ी परीक्षार्थी फेल हो जाते है तब उनका लिखित परीक्षा मे समिल होने का सवाल ही नही उठता जिससे फार्म भरने के लिए परीक्षार्थीयों की संख्या कम हो जाती है | और परीक्षा आयोजन कर जो धन उगाही परीक्षार्थीयों के दवारा की जाती है उसमे काफ़ी कमी आ जाती है | दुनिया भर के टॅक्स वेट के राजषव के बावजूद राज्य सरकार परीक्षा फिस के रूप मे करोड़ो की कमाई करती है और परीक्षार्थी को मिलने वाली सुविधा के नाम पर परीक्षार्थीयों के कपड़ों पर कैंची चलाना आम बात बन गयी है | ये कैसी विडंबना है हमारे देश की हमारे देश के युवाओं के भविष्य को भी नेताओं ने व्यवसाय बना रखा है |  मुझे आज की वर्तमान स्थिति को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है की निकट आने वाले भविष्य मे हमारी सरकार कही परीक्षार्थियो से ये ना कहे की अगर इगजाम देना है तो निर्वस्त्र होकर आयें अन्यथा परीक्षा हॉल मे प्रवेश वर्जित | ऐसे बनेगा डिजिटल इंडिया |

Monday, 18 June 2018

Spiritual love - बेइंतहां मोहब्बत

                                        
                                                             बेइंतहां मोहब्बत




मेरे दिल के हर कोने मे,  तेरा आशियाना है | 2 |
बेवफा तू बता तुझे किस तरह भुलाना है |
 मैं तो तेरे चेहरे की मासुमियत मे गुम था |
 मुझे ना था पता |
 इस चेहरे के पीछे तो मक्कारियों  का फसाना है | 2 |
आँखों मे खून के आँसू | 
और हाथों मे ज़ख्मी दिल लिए बैठा हूँ |
 सोचता हूँ गर तुझे मिल गया |
 कोई तुझ सा बेवफा , तो क्या होगा | 2 |
 इसलिए खुदा से माँगता हू दुआ |
 की कोई तुझे तुझ सा ना मिले बेवफा | 
क्योकि आज भी मैं तुमसे |
 बेइंतहां मोहब्बत करता हूँ | 2 |



                                                                                                  


                                                                                                    Book - Spiritusl love
                                                                                               Written by Shoaib Siddiqui

Sunday, 6 May 2018

Desh ke naam chitthi - 3




मैं मोहम्मद नजमुद्दीन सिद्दीकी उर्फ शोऐब , आहत
हूँ |
आसिफ़ा , गीता और ना जाने कितनी ही लड़कियों के साथ,
होने वाले इस पशुतुल्य कृत्य से |
समझ नही आता, देश की जनता अभी तक क्यों सोई हुई है
| कभी उन्नाव कभी कठवा ,
पूरे हिन्दुस्तान में आये दिन कोई ना कोई घटना घट रही है |
बेशक उनसे आपका कोई रिश्ता नही |
पर इंसानियत का तो रिश्ता होना ही चाहिये |
चाहे मौलवी हो या पंडित , गुनहगार सिर्फ़ गुनहगार है |
 इन्हें ऐसी सज़ा मिलनी चाहिये |
 की सोचने भर से ऐसे पशुतुल्य लोगों की रूह कांप उठे |
बारह साल की लड़की से रेप पर फाँसी |
बाकी पर उम्र क़ैद ये कौन सी बात हुई |
मज़ाक बना रखा है इन राजनेताओं ने देश की बहन बेटियों की इज़्ज़त को |
क्या कहूँ कहने पर भी शर्म आती है |
बस आपसे निवेदन करता हूँ |
सिर्फ़ एक बार किसी बहन का भाई बनकर |
इनकी इज़्ज़त आबरू इनकी सुरक्षा की खातिर सिर्फ़ एक बार आवाज़ उठालो यारों |
 वरना ये घटनायें इसी तरह घटती रहेंगी |
और कल इन दरिंदों का शिकार आपकी अपनी सग़ी बहन भी हो सकती है |
सैंकड़ो बार मंत्रियों के झूठे भाषण सुनने के लिये भीड़ लगाया है आप लोगों ने |
तो क्या सिर्फ़ एक बार अपनी बहन बेटियों की खातिर संसद नही घेर सकते |
सिर्फ़ एक बार हिंदू मुस्लिम भूल कर एक साथ आवाज़ उठा लो यारों |
घेर लो संसद ताकि फिर कभी उन्नाव और कठवा जैसी घटना फिर ना घटने पाये |
आपका इंतज़ार  दिल्ली संसद भवन के बाहर  आसिफ़ा गीता और तमाम वो लड़कियाँ जो दुनिया छोड़ जा चुकी हैं , हम सब का इंतज़ार  कर रही हैं ।  |
एक भाई होने का फ़र्ज़ निभा दो दोस्तों |
ना हिंदू बनना ना मुस्लिम , ना बीजेपी ना कॉंग्रेस |
सिर्फ़ एक बहन का भाई बन कर आना |

 आपको आपकी सग़ी बहनो का वास्ता इस बार पीछे ना हटना दोस्तो पीछे ना हटना |

Friday, 13 April 2018

Spiritual love - maa ki mamta

                                                       
                                                          MAA KI MAMTA



 कितनी ख़ौफ़नाक है ये दुनियाँ |
ना पूछो ना पूछो मुझसे |
एक अबला नारी को | 
ना जीने देती है ना मरने ये दुनियाँ |
हर कोई लगा है उसे घुरने |
कोई निगाहों से, तो कोई बातों से | 
तार तार करने मे लगा है उसकी आबरू |
कोई नही है उसका गम बाटने वाला |
जो हाथ आये पास साथ देने के बहाने | 
उनमें भी वासना की दरिंदगी है छुपी | 
हर कोई उसे अपने हवस का ,


शिकार बनाने की फिराक मे है लगा |
ना कोई उसके घावों पर मलहम लगाने वाला है |
अपने आबरू को समेटे एक मैले लिबास मे | 
दर दर की ठोकरें खा रही है वो अबला |
कभी सिर उठाकर कुछ माँगना चाहती है अपने रब से |
मगर अपने गमों को याद कर,
फफक कर रो पड़ी है वो अबला | 
समाज के ठेकेदारों के जुर्म का शिकार हुई |
तो कभी सड़कों पर उसकी आबरू तार तार हुई | 
उस बिन ब्याही अबला की यही कहानी है | 
की उसके अंदर की माँ ने,
उसे अपने गर्भ में पल रहे शिशु को मौत के घाट उतारने रोका है |
वो अबला अपने ममत्व मे ये भूल गयी, 
के ये दुनियाँ कितनी ज़ालिम है | आज अपने ममत्व की सज़ा उसे मिल रही है | 
जिसे देखकर खुदा भी शर्म से पानी पानी है | और खुद से पूछने पर मजबूर है | 
की  क्या  ये वही इंसान है |
जिसे मैने अपनी सबसे महत्वपूर्ण कृति समझी थी |
थू है इन पर, जो मानवता और इंसानियत को शर्मसार कर रहे हैं | 
                                                                                                      
                                                                                                     Book - Spiritual love
                                                                                                written by Shoaib Siddiqui 

Desh ke naam chitthi - 2


DESH KE NAAM CHITTHI - 2




ज़िंदगी खामोशी के संग ही महफूज मेहसूस होने लगी है | 
ना जाने क्यों मुझे अपने ही देशवासियों से नफ़रत सी होने लगी है |
कहते हैं अनेकता मे एकता का प्रतीक है मेरा देश |
पर ना जाने क्यों इस देश के बेटे ही,
इसकी अखंडता को खंडित करने मे जुटे हैं |
आज हर कहीं दंगे हैं, फ़साद है | 
कहीं धर्म के नाम पर |    
तो कहीं आरक्षण के नाम पर |
ज़रा गौर करो मेरे देशवासियों |

जल रहा तो अपना देश ही है |
क्या इसी दिन के लिए शहीदों ने   क़ुर्बानियाँ दी थी |
की तुम इस देश को लहुलूहान करते रहो | 
धर्म - जात और आरक्षण के नाम पर | 
ज़रा गौर करो मेरे देशवासियों | 
जल रहा तो अपना देश ही है | 
जल रहा तो अपना देश ही है |




जय हिंद जय भारत |


                                                                         written by
                                                   Shoaib siddiqui author spiritual love

Saturday, 7 April 2018

Desh ke Naam Chitthi - 1

                                            DESH KE NAAM CHITTHI


 

दंगे देखे हैं, बहोत मेरे देश ने | 
मुज़फ़्फ़र नगर दंगें देखे, दादरी कांड देखा, समझौता एक्सप्रेस देखा, तो मुंबई सिरियल बम ब्लास्ट भी देखा |




लाखों माँओ को अपने बेटों की लाश सिने से लगाये रोते देखा | तो लाखों औरतों को बेवा होते देखा | 
पर गौर ना किया कभी किसी ने |

 




 की मरने वाले ना समाज के ठेकेदार थे, ना खादी टोपी वाले | मरने वाले ना हिंदू थे ना मुस्लमान | वो तो ग़रीब था |









जिसके पास वक़्त ही वक़्त होता है | पानी के लिए, राशन के लिए | जनरल बोगी मे सिट के लिए | लाइन मे खड़े होने का वक़्त | नेताओं के झूठे भाषण सुनने का वक़्त |

 





 जब भी इतिहास के पन्ने पलटे | तो दंगों मे लड़ाइयों मे, अगर किसी को मरते देखा | तो सिर्फ़ ग़रीब को मरते देखा |




 


 हर लड़ाई के बाद , लोगों को मातम मनाते देखा औरज जश्न भी | मातम मनाते ग़रीब को देखा | तो जश्न मनाते खादी टोपी को देखा |

 






  क्यों मेरे देश की ग़रीब जनता ये समझ नही पाती | की इन दंगों में मरते ग़रीब के बेटे हैं | लुटती ग़रीब की बेटियों की आबरू है |


                                                                                    और जलने वाले घर भी ग़रीबों के ही होते हैं |
क्या कभी इन दंगों से किसी ग़रीब का कोई फ़ायदा हुवा है | फ़ायदा हुवा तो सिर्फ़ खादी टोपी वालों का | मेरे देश की ग़रीब जनता ये कब समझेगी | की लड़ने के लिए धर्म के अलावा भी, बहोत कुछ है हमारे पास | ग़रीबी है, भुखमरी है, बाढ़ है, बरसात है | बेरोज़गारी है, कुपोषण है, अशिक्षा है | पर इन सब के लिए वक़्त कहा है मेरे देश की ग़रीब जनता के पास | 




 इन्हें तो सिर्फ़ एक नेता चाहिये | जिसका भाषण सुन , ये धर्म के नाम पर लड़ते रहें | और भुखमरी से मरते रहें | आज लाखों बिमारियाँ हैं |  पर इन सब बिमारियों में सबसे बड़ी बीमारी है अशिक्षा | जब तक सहीं ज्ञान नही मिलेगा | सहीं सोंच, सहीं दिशा नही मिलेगी | तब तक ना ग़रीबी मितेगी ना दंगें फ़साद |

 ये देश हमारा है | इस देश के खजाने पर हक़ हमारा है | ना की किसी खादी टोपी वाले का | इस देश की जनता ग़रीबी और भुखमरी से मरती रहे | और इस देश के नेता वर्ड टूर करते रहें | अगर वक़्त है तो भीड़ लगाओ, आंदोलन करो | अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा, और बेहतर स्वास्थ सुविधाओं के लिये | क्योकि जिस देश की जनता भूखी होगी, अशिक्षित होगी | वो देश कभी विकास नही कर सकता |

जो विकास की  बात करते हैं | सरासर झूठ कहते हैं | विदेशों की यात्रा करना विकास नही है | ग़रीब किसानों की ज़मीन उद्द्योग्पतियो को बेचना विकास नही है | विकास तो तब होगा | जब इस देश के ग़रीब किसान को भूखे पेट सोना ना पड़े | जब इस देश के किसान के नाम के आगे से ग़रीब हट जाये | जब इस देश के प्रत्येक ग़रीब बच्चे को अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ सुविधा मिले | ना कोई बच्चा सड़कों पर भीख माँगता मिले |
 

जब इस देश के लोग, अपने आप को मेहफूज महसूस करने लगे | क्योकि जब शिक्षा होगी, तो दंगें ना होंगे, भुखमरी ना होगी | हर हाथ मे रोज़गार | और हर दिल मे एक दूसरे के मज़हब के प्रति प्यार और सम्मान होगा |




 तब हर बच्चा ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और भगत सिंह होगा | इसलिए मेरे देशवासियों, बेवजह की लड़ाइयाँ ना लड़ | अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये आंदोलन करो | और हिसाब माँगो इस देश के नेताओं से | की आज तक वादों के सिवा किया क्या है इन्होने देश की ग़रीब जनता के लिये | 




जय हिंद जय भारत |

                                                                   written by Shoaib Siddiqui author Spiritual love

Spiritual love - hansi tajmahal

                                                           HANSI TAJMAHAL


अल्फाज़ों में बयां कर पाना अगर आंसा होता | 
तो मोहब्बत मे इतना दर्द ना होता | 
ये जिस्मों की नहीं रूहों की कहानी है |
जो दो दिलों को एक दूजे मे इस तरह पिरो जाती है | 
की उनकी दुनियाँ एक दूजे मे ही सिमट जाती है |
ना खुद की खबर रहती है, ना खुदा का पता |
बस यार मे खुदा और खुदा मे यार नज़र आती है | 
यकीं ना हो, तो तुम जाकर देख लो हंसी ताजमहल | 
आज भी जर्रे -  जर्रे से मोहब्बत की सदा आती है | 

                                                                                                    Book - Spiritusl love
                                                                                               Written by Shoaib Siddiqui

spiritual love - aankho ki tadap


                                                         AANKHO KI TADAP
  



दिदारे सनम को, तड़पती हैं मेरी आँखें | 
ना चाहते हुवे भी बरसती है मेरी आँखें |
और दिल से निकलती है, एक फरियाद |
की अये खुदा लौटा दे,  मुझे मेरा प्यार | 
और एक बार कहलादे,

की है उसे भी मुझसे प्यार |
बस फिर क्या, क़ब्ज़ कर ले मेरी रूह |
पर इतना सा करम फरमा |
की जब इस जिस्म से रूह निकले |
तो बस यार की बाहों मे निकले |
तो बस यार की बाहों मे निकले |







    




                                                                                           Book - Spiritual love
                                                                                     Written by Shoaib Siddiqui

Spiritual love - tnhai


                                                              TANHAI




ये तन्हा तन्हा पल,
आवारगी है, 
 दिवानगी है मेरी | 
 इसके सन्नाटो में है,
 एक ऐसी सदा | 
जो दिल को कर दे दीवाना |
 जिना है मुझको इस तन्हाई मे, 
मरना  है मुझको इस तन्हाई मे | 
क्या रक्खा है,
 दुनियाँ की भीड़ में |
 एक बार जिकर देखो तन्हाई में |
 सिर्फ़ सुकून है यहाँ, और कुछ नही |
 दुनियाँ धोखा देती है, 
लेकिन तन्हाई नही यारों |
 प्यार धोखा दे दे ,
तो तन्हाई ही साथ देती है |
 जब अपने ना हो पास, 
 तो ये तन्हाई अपना बन कर साथ देती है |
ये तन्हाई ही तो है, 
जो आत्ममंथन करने का मौका देती है | 
ये तन्हाई ही तो है,
 जो खुद को साबित करने के लिए प्रोत्साहित करती है | 
यारों तन्हाई से दूर ना भागो, 
इसे भी दोस्त की ज़रूरत है |
 इसे दोस्त बनाओगे,
 तो जिंदगी संवर जायेगी |
जिंदगी संवर जायेगी

 
                                                                                      Book - Spiritual love
                                                                                 Written by Shoaib Siddiqui

Spiritual love - tute dil ki sada


                                                      TUTE DIL KI SADA

                                                                           

 सोचता हूँ.................,
तेरी ज़िंदगी बत से बत्तर कर दूं | 
 जितनी तकलीफ़ तूने मुझे दी है |
 उससे कहीं ज़्यादा तकलीफ़ मे,
 मैं तेरी ज़िंदगी कर दूं |
 तूने मुस्कुराकर मेरी खुशियाँ छीन ली ,
  मैं तेरी मुस्कुराहट छीन लूँ |
  बेवफा तो नही कहना चाहता तुझे |
  पर तुझमे कोई ऐसी बात भी नही,
                          
               



                की तुझे वफ़ादार कह दूं | 
                      ये मेरी मोहब्बत है,
        जो मैं तुझसे वफ़ा की उम्मीद करता हूँ |
             वरना किसी के पीछे भागने की ,
                  मेरी कभी फ़ितरत ना थी |
                                                                          Book - Spiritual love
                                                                           Written by Shoaib Siddiqui                                             

Friday, 6 April 2018

Spiritual love - pak mohabbat


                                                                  PAK MOHABBAT



 मोहब्बत कितनी पाक है, 
 ये बयाँ करना आंसा नही |
 ये दिलो की कहानी है,
 जिसे दिल वाले ही समझते हैं |
   इस मोहब्बत मे दर्द है, रुसवाई है |
 पर एक मीठी  सी खुशी भी है  |
 जो अपने दिलबर के सिने से लगते ही, 
 सारे गमों से निज़ात दिला देती है |
  मोहब्बत की नही जाती हो जाती है |
 पर जब होती है, ज़िंदगी की परिभाषा बदल जाती है |
 सच्ची मोहब्बत मे मोहब्बत करने वाले की, 
मोहब्बत कामयाब हो या नाकामयाब |
 पर उस मोहब्बत करने वाले को अमर कर जाती है |
 जिसे इतिहास के पन्नो से मिटा पाना नामुमकिन होता है |
 इसलिए दोस्तों एक बार दिल से मोहब्बत कर के तो देखो |
 कितनी रूहानियत है इसमें ये मेह्सुस कर के तो देखो |
 किसी की आँखो से आँसू पोंछ कर तो देखो |
 किसी के मायूस चेहरे पर मुस्कुराहट ला कर तो देखो |
 फिर जो खुशी तेरे दिल को महसूस हो,
 वही मोहब्बत की पाकिज़गी की कहानी है |
 जो दिलों को दिलों से जोड़ती है |
 और दुनियाँ को मोहब्बत का एक नया फ़लसफा सुनाती है |
                                                                                BOOK - Spiritual love 
                                                                               Written by Shoaib Siddiqui 


   

वो मज़दूर है साहब

लोग कहते है ये मज़दूर बकलोल है खुद तो मरेंगे हमे भी मारेंगे अरे जहा थे वही क्यो नही रहते क्यो नाहक में सरकार को और अपने घर वालो को परेशान ...