TANHAI
ये तन्हा तन्हा पल,
आवारगी है,
दिवानगी है मेरी |
इसके सन्नाटो में है,
एक ऐसी सदा |
जो दिल को कर दे दीवाना |
जिना है मुझको इस तन्हाई मे,
मरना है मुझको इस तन्हाई मे |
क्या रक्खा है,
दुनियाँ की भीड़ में |
एक बार जिकर देखो तन्हाई में |
सिर्फ़ सुकून है यहाँ, और कुछ नही |
दुनियाँ धोखा देती है,
लेकिन तन्हाई नही यारों |
प्यार धोखा दे दे ,
तो तन्हाई ही साथ देती है |
जब अपने ना हो पास,
तो ये तन्हाई अपना बन कर साथ देती है |
ये तन्हाई ही तो है,
जो आत्ममंथन करने का मौका देती है |
ये तन्हाई ही तो है,
जो खुद को साबित करने के लिए प्रोत्साहित करती है |
यारों तन्हाई से दूर ना भागो,
इसे भी दोस्त की ज़रूरत है |
इसे दोस्त बनाओगे,
तो जिंदगी संवर जायेगी |
जिंदगी संवर जायेगी
Book - Spiritual love
Written by Shoaib Siddiqui

No comments:
Post a Comment