Tuesday, 31 March 2020

वो मज़दूर है साहब

लोग कहते है ये मज़दूर बकलोल है खुद तो मरेंगे हमे भी मारेंगे अरे जहा थे वही क्यो नही रहते क्यो नाहक में सरकार को और अपने घर वालो को परेशान करने शहर छोड़ गांव आ रहे है ।
तो सुनो बताऊ मैं तुम्हे उनकी परेशानी ।
1. अपने 2 bhk flat में आप रह नही पाते वो 25 लोग एक छोटे से कमरे में कैसे रहते होंगे । जनाब वो मज़दूर है सांथ में मज़बुर भी है। परिवार की जिम्मेदारी है साल में एक बार अपने परिवार को दीपावली ईद में देख पाते है बाकी पूरे साल दिन रात काम कर के अपने घर वालो की ज़रूरत पूरी करते है। इसलिए उस छोटे से कमरे में वो 25 लोग अपनी नींद पूरी कर लेते है जहाँ ना करवट लेने की जगह होती है ना पैर फैलाने की जगह फिर भी वो अपनी नींद पूरी कर लेते है साहब वरना लोगो को तो महलो में भी नींद नही आती जनाब।
2.आप के घर मे टॉयलेट है उनके रूम में नही वो शौंचालय जाते है जहा घंटो वो लाइन में खड़े रहते है अपनी पारी के इंतज़ार में साहब वो मज़दूर है । उसकी जिंदगी की कीमत क्या है।
3. गली में राशन की दुकान होती है छोटी छोटी जहाँ से वो मज़दूर रोज राशन खरीदते है और तब जाकर वो खाना खाते है पर महीने में कई हफ्ते ऐसे होते है जब उसे एक वड़ा पाव में अपना पूरा दिन गुजारना पड़ता है। पर जिनकी थाली खाने से भरी हो उन्हें क्या पता कि वो एक वड़ा पाव खा कर भी खुश रहता है क्योंकि उसके पीछे उसके परिवार की ज़िम्मेदारी है। साहब वो इंसान कहा मज़दूर है जो मज़बूर है।
4. सबसे बड़ी बात इस मज़बूर मज़दूर की इसे रोज पगार नही मिलती साहब हफ्ते में सिर्फ खाने का खर्चा मिलता है ठेकेदार से।दो महीने तीन महीने में जब पगार मिलती है पूरी तो वो सारे पैसे घर भेज देता है । सिर्फ रखता है तो एक हफ्ते का खाने का खर्चा साहब क्योकि वो मज़दूर इंसान नही मज़बूर है।
फिर किस मुह से उम्मीद करते हो उन्हें एक छोटे से कमरे में 25 लोगो के बीच 21 दिन रखने की । खैर वो मज़दूर है मज़बूर है । जो फैसला सुनाओगे सुन लेगा जब तक हिम्मत होगी पालन करेगा पर जब आपके भाषण सिर्फ कोरे भाषण रह जाएंगे तब वो मजदूर करेगा तो क्या करेगा । एक उम्मीद उसे दिखती है कि दूर कही उसका गाँव है । सब बंद है तो क्या उसके पैर तो सलामत है। और वैसे भी वो इंसान कहा वो तो मज़दूर है जो मज़बूर है। उसे कैसे आसानी से मिल जाएगा कुछ जब तक दस बीस मर ना जाये सडको पर।
इसलिए साहब किसी को शौक़ नही हज़ारो मिल भूखे प्यासे पैदल चलने का मान लीजिये सरकार के पास सिर्फ भाषण है राशन नही गरीब जनता के लिए । और वैसे भी वो इंसान नही मजदूर है जो मज़बूर है। जानवर की तरह एक कमरे में मरने से बेहतर उसे अपना घर अपना गांव बेहतर लगा । इसलिए चल पड़ा रास्ते मे पुलिस की लाठियां खाते अपनी हड्डियां तुड़वाते अपने घर पहुचने की चाहत में।
उंगली उठाना आसान है साहब जरा उनके दर्द तकलीफ को भी महसूस कर के देखो या खुद उस पागलपन को महसूस कर के देखो जब मिलो चलने के लिए इंसान मज़बूर हो जाये। मस्ती अमीरो के लिए होती है मज़दूर की तो सिर्फ मज़बूरी होती है साहब।


Thursday, 16 January 2020

Alauddin khilji badshah e hind

तुम अपने बुजूर्गो  का  एहतराम  ना कर  पाये |  उनके आराम  गाहों  को भी  शुनशान कर  आये | ज़िनकी  तलवार  की  चमक  ने मंगोलो  से  हिंदुस्तानी  नसल  की हिफाज़त है  की | आज  के दौर  मे  तुम  उनकी  आरामगाह  मे फातिहा  भी ना पढ़  पाये | ये कैसी  मोहब्बत  और ये कैसी  वाफादारी  है | कि  एक  गुलाब  भी  उनकी  शान  मे हम  पेश  ना  कर पाये | सद  अफसोश है और  अफसोश  ही  रहेगा  तामाम  उम्र की  लोग उन्हे  बदनाम  करते रहे और हम उनकी शान  मे उनकी  आराम  गाह  का एहतराम  भी  ना कर पाये ना करा पाये | बस इतनी  सी इलतिजा  है | जब पहोंचे  उनकी आरामगाह  पर तो  एक  गुलाब  उनकी  शान  मे बा अदब  पेश कर आये |
                                           
                                                    नजमुद्दिन सिद्दिकी

Saturday, 4 January 2020

काफिर की पहचान

मुझसे पुछ तु, काफिर की पहचान ज़रा |
मै बताऊ तुझे काफिर का पता  |
वो जो इंसानियत है भूल चुका |
वो ज़िसकी  वजह  से  किसी  मजलूम  की आँखो  मे आंसू  है आये  |
वो  ज़िसने  किसी की ज़ड़  जोरू  जमिर  पर गलत  नियत  है  ड़ाली |
गर तु  सोंचता  है  तु  मुसलीम  के घर है पैदा  हुवा तो  तु
 जन्नति हुवा  |
तो तुझसे बडा मुरख  ना कोई भला |
इस्लाम वो जो इंसानियत  सिखाये |
मुस्लमान वो जिसकी वजह से किसी की आँखो मे आंसु  ना  आये  |
फिर  भी  गर  तेरे  मुल्क  मे किसी  को  सताया  जाये , उसे  धर्म  के नाम  पर  प्रताडित  किया  जाये |
और  उस  पर  भी  तु उस देश  का  रहनुमा  होकर  भी  चुप  रहे,  तो ऐक  सिर्फ  तु ही  नही  तेरा  पुरा  मुल्क  काफीर  है | काफिर है और यकिनन काफीर  है |
शर्म  से ड़ूब  मरो  पकिस्तानीयो |

                                                मो.नजमुद्दीन सिद्दीकी
                                               ( shoaib siddiqui )

Monday, 16 July 2018

डिजिटल इंडिया


                               डिजिटल इंडिया



डिजिटल इंडिया, कितना सुखद एहसास होता है ये नाम सुन कर | पर आज के युवा को ये सोचने की आवश्यकता है, की आख़िर देश की वर्तमान स्थिति हमारे देश भारत को डिजिटल इंडिया बनाती भी है या नही | या ये भी मोदी जी की अन्य बातों की ही तरह खोखली और बेबुनियाद है | 15 और 16 जुलाई 2018 को राजस्थान मे पुलिस भरती परीक्षा का आयोजन राज्य सरकार के दवारा किया गया था | जिसमे शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से युवा काफ़ी बड़ी तादाद मे अलग अलग शहरो से किसी अन्य शहर पहोन्च्ते हैं | अपने उज्जवल भविष्य की कामना मन मे लिए हुवे | एक परीक्षार्थी इस एक परीक्षा मे शामिल होने के लिए ना जाने कैसी कैसी तकलीफे सहता है | बसों और ट्रेन मे धक्के ख़ाता है | फूटपाथ, बस स्टॉप , गार्डन की बेंच पर सोने को मजबूर होता है | क्योकि उस युवा की आर्थिक स्थिति खराब होती है |बहोत मुश्किल से तो परीक्षा का फॉर्म खरीद पाया था | अब होटल, ट्रेवलिंग ये यक़ीनन हर युवा अफोर्ड नही कर पाता |फिर भी परीक्षा मे परीक्षार्थी  को शामिल होना है | क्योकि उस परीक्षार्थी को भी समाज की मुख्य धारा मे आना है | पर इस परीक्षा का आयोजन करने वाली राज्य सरकार को इन परीक्षार्थीयों से भी ज़्यादा मुसीबत और परेशानियो का सामना करना पड़ता है |  सबसे पहली मुसीबत एग्ज़ाम पेपर का लीक हो जाना | दूसरी सबसे बड़ी मुसीबत परीक्षार्थीयों के दवारा नकल किए जाने का डर | अब राज्य सरकार को इन परेशानियों से बचने का सिर्फ़ एक उपाये नज़र आती है और वो है पूरे प्रदेश की इंटरनेट सेवा बंद करना | | साथ ही परीक्षार्थियो के कपड़ों पर कैंची चला दी जाती है | यहा तक की नाक और कान के गहने भी निकलवा दिए जाते है | पर इन्हे रखने की कोई सुरक्षित व्यवस्था भी नही होती इनकी सुरक्षा के लिये आपको एक साथी अपने घर से लाना होता है | इस तरह हमारे देश की सरकार देश को डिजिटल इंडिया बना रही है | और देश की बुद्धिजीवी मीडिया खामोश है | क्योकि मीडिया ने दलाली करने की कसम जो खा ली है | आज से कुच्छ साल पहले पुलिस परीक्षा के लिए पहले फिटनेस परीक्षा होती थी | उसके बाद लिखित पर सरकार को इस तरह की परीक्षा के आयोजन से फायेदा नही होता था इसलिए सरकार ने फिटनेस की जगह पहले लिखित परीक्षा  का आयोजन किया ताकि सारे परीक्षार्थीयों से फार्म के पैसे वसूले जा सकें | क्योकि फिटनेस मे काफ़ी परीक्षार्थी फेल हो जाते है तब उनका लिखित परीक्षा मे समिल होने का सवाल ही नही उठता जिससे फार्म भरने के लिए परीक्षार्थीयों की संख्या कम हो जाती है | और परीक्षा आयोजन कर जो धन उगाही परीक्षार्थीयों के दवारा की जाती है उसमे काफ़ी कमी आ जाती है | दुनिया भर के टॅक्स वेट के राजषव के बावजूद राज्य सरकार परीक्षा फिस के रूप मे करोड़ो की कमाई करती है और परीक्षार्थी को मिलने वाली सुविधा के नाम पर परीक्षार्थीयों के कपड़ों पर कैंची चलाना आम बात बन गयी है | ये कैसी विडंबना है हमारे देश की नेताओं ने व्यवसाय बना रखा है |  फिर भी परीक्षा मे परीक्षार्थी  को शामिल होना है | क्योकि उस परीक्षार्थी को भी समाज की मुख्य धारा मे आना है | पर इस परीक्षा का आयोजन करने वाली राज्य सरकार को इन परीक्षार्थीयों से भी ज़्यादा मुसीबत और परेशानियो का सामना करना पड़ता है |  सबसे पहली मुसीबत एग्ज़ाम पेपर का लीक हो जाना | दूसरी सबसे बड़ी मुसीबत परीक्षार्थीयों  के दवारा नकल किए जाने का डर | अब राज्य सरकार इन परेशानियो से बचने का उपाय पूरे प्रदेश की इंटरनेट सेवा बंद कर निकालती है | साथ ही परीक्षार्थियो के कपड़ों पर कैंची चला दी जाती है | यहा तक की नाक और कान के गहने भी निकलवा दिए जाते है | पर इन्हे रखने की कोई सुरक्षित व्यवस्था भी नही होती इनकी सुरक्षा के लिये आपको एक साथी अपने घर से लाना होता है | इस तरह हमारे देश की सरकार देश को डिजिटल इंडिया बना रही है | और देश की बुद्धिजीवी मीडिया खामोश है |
क्योकि मीडिया ने दलाली करने की कसम जो खा ली है | आज से कुच्छ साल पहले पुलिस परीक्षा के लिए पहले फिटनेस परीक्षा होती थी | उसके बाद लिखित पर सरकार को इस तरह की परीक्षा के आयोजन से फायेदा नही होता था इसलिए सरकार ने फिटनेस की जगह पहले लिखित परीक्षा  का आयोजन किया ताकि सारे परीक्षार्थीयों से फार्म के पैसे वसूले जा सकें | क्योकि फिटनेस मे काफ़ी परीक्षार्थी फेल हो जाते है तब उनका लिखित परीक्षा मे समिल होने का सवाल ही नही उठता जिससे फार्म भरने के लिए परीक्षार्थीयों की संख्या कम हो जाती है | और परीक्षा आयोजन कर जो धन उगाही परीक्षार्थीयों के दवारा की जाती है उसमे काफ़ी कमी आ जाती है | दुनिया भर के टॅक्स वेट के राजषव के बावजूद राज्य सरकार परीक्षा फिस के रूप मे करोड़ो की कमाई करती है और परीक्षार्थी को मिलने वाली सुविधा के नाम पर परीक्षार्थीयों के कपड़ों पर कैंची चलाना आम बात बन गयी है | ये कैसी विडंबना है हमारे देश की हमारे देश के युवाओं के भविष्य को भी नेताओं ने व्यवसाय बना रखा है |  मुझे आज की वर्तमान स्थिति को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है की निकट आने वाले भविष्य मे हमारी सरकार कही परीक्षार्थियो से ये ना कहे की अगर इगजाम देना है तो निर्वस्त्र होकर आयें अन्यथा परीक्षा हॉल मे प्रवेश वर्जित | ऐसे बनेगा डिजिटल इंडिया |

Monday, 18 June 2018

Spiritual love - बेइंतहां मोहब्बत

                                        
                                                             बेइंतहां मोहब्बत




मेरे दिल के हर कोने मे,  तेरा आशियाना है | 2 |
बेवफा तू बता तुझे किस तरह भुलाना है |
 मैं तो तेरे चेहरे की मासुमियत मे गुम था |
 मुझे ना था पता |
 इस चेहरे के पीछे तो मक्कारियों  का फसाना है | 2 |
आँखों मे खून के आँसू | 
और हाथों मे ज़ख्मी दिल लिए बैठा हूँ |
 सोचता हूँ गर तुझे मिल गया |
 कोई तुझ सा बेवफा , तो क्या होगा | 2 |
 इसलिए खुदा से माँगता हू दुआ |
 की कोई तुझे तुझ सा ना मिले बेवफा | 
क्योकि आज भी मैं तुमसे |
 बेइंतहां मोहब्बत करता हूँ | 2 |



                                                                                                  


                                                                                                    Book - Spiritusl love
                                                                                               Written by Shoaib Siddiqui

Sunday, 6 May 2018

Desh ke naam chitthi - 3




मैं मोहम्मद नजमुद्दीन सिद्दीकी उर्फ शोऐब , आहत
हूँ |
आसिफ़ा , गीता और ना जाने कितनी ही लड़कियों के साथ,
होने वाले इस पशुतुल्य कृत्य से |
समझ नही आता, देश की जनता अभी तक क्यों सोई हुई है
| कभी उन्नाव कभी कठवा ,
पूरे हिन्दुस्तान में आये दिन कोई ना कोई घटना घट रही है |
बेशक उनसे आपका कोई रिश्ता नही |
पर इंसानियत का तो रिश्ता होना ही चाहिये |
चाहे मौलवी हो या पंडित , गुनहगार सिर्फ़ गुनहगार है |
 इन्हें ऐसी सज़ा मिलनी चाहिये |
 की सोचने भर से ऐसे पशुतुल्य लोगों की रूह कांप उठे |
बारह साल की लड़की से रेप पर फाँसी |
बाकी पर उम्र क़ैद ये कौन सी बात हुई |
मज़ाक बना रखा है इन राजनेताओं ने देश की बहन बेटियों की इज़्ज़त को |
क्या कहूँ कहने पर भी शर्म आती है |
बस आपसे निवेदन करता हूँ |
सिर्फ़ एक बार किसी बहन का भाई बनकर |
इनकी इज़्ज़त आबरू इनकी सुरक्षा की खातिर सिर्फ़ एक बार आवाज़ उठालो यारों |
 वरना ये घटनायें इसी तरह घटती रहेंगी |
और कल इन दरिंदों का शिकार आपकी अपनी सग़ी बहन भी हो सकती है |
सैंकड़ो बार मंत्रियों के झूठे भाषण सुनने के लिये भीड़ लगाया है आप लोगों ने |
तो क्या सिर्फ़ एक बार अपनी बहन बेटियों की खातिर संसद नही घेर सकते |
सिर्फ़ एक बार हिंदू मुस्लिम भूल कर एक साथ आवाज़ उठा लो यारों |
घेर लो संसद ताकि फिर कभी उन्नाव और कठवा जैसी घटना फिर ना घटने पाये |
आपका इंतज़ार  दिल्ली संसद भवन के बाहर  आसिफ़ा गीता और तमाम वो लड़कियाँ जो दुनिया छोड़ जा चुकी हैं , हम सब का इंतज़ार  कर रही हैं ।  |
एक भाई होने का फ़र्ज़ निभा दो दोस्तों |
ना हिंदू बनना ना मुस्लिम , ना बीजेपी ना कॉंग्रेस |
सिर्फ़ एक बहन का भाई बन कर आना |

 आपको आपकी सग़ी बहनो का वास्ता इस बार पीछे ना हटना दोस्तो पीछे ना हटना |

Friday, 13 April 2018

Spiritual love - maa ki mamta

                                                       
                                                          MAA KI MAMTA



 कितनी ख़ौफ़नाक है ये दुनियाँ |
ना पूछो ना पूछो मुझसे |
एक अबला नारी को | 
ना जीने देती है ना मरने ये दुनियाँ |
हर कोई लगा है उसे घुरने |
कोई निगाहों से, तो कोई बातों से | 
तार तार करने मे लगा है उसकी आबरू |
कोई नही है उसका गम बाटने वाला |
जो हाथ आये पास साथ देने के बहाने | 
उनमें भी वासना की दरिंदगी है छुपी | 
हर कोई उसे अपने हवस का ,


शिकार बनाने की फिराक मे है लगा |
ना कोई उसके घावों पर मलहम लगाने वाला है |
अपने आबरू को समेटे एक मैले लिबास मे | 
दर दर की ठोकरें खा रही है वो अबला |
कभी सिर उठाकर कुछ माँगना चाहती है अपने रब से |
मगर अपने गमों को याद कर,
फफक कर रो पड़ी है वो अबला | 
समाज के ठेकेदारों के जुर्म का शिकार हुई |
तो कभी सड़कों पर उसकी आबरू तार तार हुई | 
उस बिन ब्याही अबला की यही कहानी है | 
की उसके अंदर की माँ ने,
उसे अपने गर्भ में पल रहे शिशु को मौत के घाट उतारने रोका है |
वो अबला अपने ममत्व मे ये भूल गयी, 
के ये दुनियाँ कितनी ज़ालिम है | आज अपने ममत्व की सज़ा उसे मिल रही है | 
जिसे देखकर खुदा भी शर्म से पानी पानी है | और खुद से पूछने पर मजबूर है | 
की  क्या  ये वही इंसान है |
जिसे मैने अपनी सबसे महत्वपूर्ण कृति समझी थी |
थू है इन पर, जो मानवता और इंसानियत को शर्मसार कर रहे हैं | 
                                                                                                      
                                                                                                     Book - Spiritual love
                                                                                                written by Shoaib Siddiqui 

वो मज़दूर है साहब

लोग कहते है ये मज़दूर बकलोल है खुद तो मरेंगे हमे भी मारेंगे अरे जहा थे वही क्यो नही रहते क्यो नाहक में सरकार को और अपने घर वालो को परेशान ...