मैं मोहम्मद नजमुद्दीन सिद्दीकी उर्फ शोऐब , आहत
हूँ |
आसिफ़ा , गीता और ना जाने कितनी ही लड़कियों के साथ,
होने वाले इस पशुतुल्य कृत्य से |
समझ नही आता, देश की जनता अभी तक क्यों सोई हुई है
| कभी उन्नाव कभी कठवा ,
पूरे हिन्दुस्तान में आये दिन कोई ना कोई घटना घट रही है |
बेशक उनसे आपका कोई रिश्ता नही |
पर इंसानियत का तो रिश्ता होना ही चाहिये |
चाहे मौलवी हो या पंडित , गुनहगार सिर्फ़ गुनहगार है |
इन्हें ऐसी सज़ा मिलनी चाहिये |
की सोचने भर से ऐसे पशुतुल्य लोगों की रूह कांप उठे |
बारह साल की लड़की से रेप पर फाँसी |
बाकी पर उम्र क़ैद ये कौन सी बात हुई |
मज़ाक बना रखा है इन राजनेताओं ने देश की बहन बेटियों की इज़्ज़त को |
क्या कहूँ कहने पर भी शर्म आती है |
बस आपसे निवेदन करता हूँ |
सिर्फ़ एक बार किसी बहन का भाई बनकर |
इनकी इज़्ज़त आबरू इनकी सुरक्षा की खातिर सिर्फ़ एक बार आवाज़ उठालो यारों |वरना ये घटनायें इसी तरह घटती रहेंगी |
और कल इन दरिंदों का शिकार आपकी अपनी सग़ी बहन भी हो सकती है |
सैंकड़ो बार मंत्रियों के झूठे भाषण सुनने के लिये भीड़ लगाया है आप लोगों ने |
तो क्या सिर्फ़ एक बार अपनी बहन बेटियों की खातिर संसद नही घेर सकते |
सिर्फ़ एक बार हिंदू मुस्लिम भूल कर एक साथ आवाज़ उठा लो यारों |
घेर लो संसद ताकि फिर कभी उन्नाव और कठवा जैसी घटना फिर ना घटने पाये |
आपका इंतज़ार दिल्ली संसद भवन के बाहर आसिफ़ा गीता और तमाम वो लड़कियाँ जो दुनिया छोड़ जा चुकी हैं , हम सब का इंतज़ार कर रही हैं । |
एक भाई होने का फ़र्ज़ निभा दो दोस्तों |
ना हिंदू बनना ना मुस्लिम , ना बीजेपी ना कॉंग्रेस |
सिर्फ़ एक बहन का भाई बन कर आना |
आपको आपकी सग़ी बहनो का वास्ता इस बार पीछे ना हटना दोस्तो पीछे ना हटना |

No comments:
Post a Comment