MAA KI MAMTA
कितनी ख़ौफ़नाक है ये दुनियाँ |
ना पूछो ना पूछो मुझसे |
एक अबला नारी को |
ना जीने देती है ना मरने ये दुनियाँ |
हर कोई लगा है उसे घुरने |
कोई निगाहों से, तो कोई बातों से |
तार तार करने मे लगा है उसकी आबरू |
कोई नही है उसका गम बाटने वाला |
जो हाथ आये पास साथ देने के बहाने |
उनमें भी वासना की दरिंदगी है छुपी |
हर कोई उसे अपने हवस का ,
शिकार बनाने की फिराक मे है लगा |ना कोई उसके घावों पर मलहम लगाने वाला है |
अपने आबरू को समेटे एक मैले लिबास मे |
दर दर की ठोकरें खा रही है वो अबला |
कभी सिर उठाकर कुछ माँगना चाहती है अपने रब से |
मगर अपने गमों को याद कर,
फफक कर रो पड़ी है वो अबला |
समाज के ठेकेदारों के जुर्म का शिकार हुई |
तो कभी सड़कों पर उसकी आबरू तार तार हुई |
उस बिन ब्याही अबला की यही कहानी है |
की उसके अंदर की माँ ने,
उसे अपने गर्भ में पल रहे शिशु को मौत के घाट उतारने रोका है |
वो अबला अपने ममत्व मे ये भूल गयी,
के ये दुनियाँ कितनी ज़ालिम है | आज अपने ममत्व की सज़ा उसे मिल रही है |
जिसे देखकर खुदा भी शर्म से पानी पानी है | और खुद से पूछने पर मजबूर है |
की क्या ये वही इंसान है |
जिसे मैने अपनी सबसे महत्वपूर्ण कृति समझी थी |
थू है इन पर, जो मानवता और इंसानियत को शर्मसार कर रहे हैं |
Book - Spiritual love
written by Shoaib Siddiqui

No comments:
Post a Comment