DESH KE NAAM CHITTHI
दंगे देखे हैं, बहोत मेरे देश ने |
मुज़फ़्फ़र नगर दंगें देखे, दादरी कांड देखा, समझौता एक्सप्रेस देखा, तो मुंबई सिरियल बम ब्लास्ट भी देखा |
लाखों माँओ को अपने बेटों की लाश सिने से लगाये रोते देखा | तो लाखों औरतों को बेवा होते देखा |
पर गौर ना किया कभी किसी ने |
की मरने वाले ना समाज के ठेकेदार थे, ना खादी टोपी वाले | मरने वाले ना हिंदू थे ना मुस्लमान | वो तो ग़रीब था |
जिसके पास वक़्त ही वक़्त होता है | पानी के लिए, राशन के लिए | जनरल बोगी मे सिट के लिए | लाइन मे खड़े होने का वक़्त | नेताओं के झूठे भाषण सुनने का वक़्त |
जब भी इतिहास के पन्ने पलटे | तो दंगों मे लड़ाइयों मे, अगर किसी को मरते देखा | तो सिर्फ़ ग़रीब को मरते देखा |
हर लड़ाई के बाद , लोगों को मातम मनाते देखा औरज जश्न भी | मातम मनाते ग़रीब को देखा | तो जश्न मनाते खादी टोपी को देखा |
क्यों मेरे देश की ग़रीब जनता ये समझ नही पाती | की इन दंगों में मरते ग़रीब के बेटे हैं | लुटती ग़रीब की बेटियों की आबरू है |
और जलने वाले घर भी ग़रीबों के ही होते हैं |
क्या कभी इन दंगों से किसी ग़रीब का कोई फ़ायदा हुवा है | फ़ायदा हुवा तो सिर्फ़ खादी टोपी वालों का | मेरे देश की ग़रीब जनता ये कब समझेगी | की लड़ने के लिए धर्म के अलावा भी, बहोत कुछ है हमारे पास | ग़रीबी है, भुखमरी है, बाढ़ है, बरसात है | बेरोज़गारी है, कुपोषण है, अशिक्षा है | पर इन सब के लिए वक़्त कहा है मेरे देश की ग़रीब जनता के पास |
इन्हें तो सिर्फ़ एक नेता चाहिये | जिसका भाषण सुन , ये धर्म के नाम पर लड़ते रहें | और भुखमरी से मरते रहें | आज लाखों बिमारियाँ हैं | पर इन सब बिमारियों में सबसे बड़ी बीमारी है अशिक्षा | जब तक सहीं ज्ञान नही मिलेगा | सहीं सोंच, सहीं दिशा नही मिलेगी | तब तक ना ग़रीबी मितेगी ना दंगें फ़साद |
ये देश हमारा है | इस देश के खजाने पर हक़ हमारा है | ना की किसी खादी टोपी वाले का | इस देश की जनता ग़रीबी और भुखमरी से मरती रहे | और इस देश के नेता वर्ड टूर करते रहें | अगर वक़्त है तो भीड़ लगाओ, आंदोलन करो | अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा, और बेहतर स्वास्थ सुविधाओं के लिये | क्योकि जिस देश की जनता भूखी होगी, अशिक्षित होगी | वो देश कभी विकास नही कर सकता |
जो विकास की बात करते हैं | सरासर झूठ कहते हैं | विदेशों की यात्रा करना विकास नही है | ग़रीब किसानों की ज़मीन उद्द्योग्पतियो को बेचना विकास नही है | विकास तो तब होगा | जब इस देश के ग़रीब किसान को भूखे पेट सोना ना पड़े | जब इस देश के किसान के नाम के आगे से ग़रीब हट जाये | जब इस देश के प्रत्येक ग़रीब बच्चे को अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ सुविधा मिले | ना कोई बच्चा सड़कों पर भीख माँगता मिले |
जब इस देश के लोग, अपने आप को मेहफूज महसूस करने लगे | क्योकि जब शिक्षा होगी, तो दंगें ना होंगे, भुखमरी ना होगी | हर हाथ मे रोज़गार | और हर दिल मे एक दूसरे के मज़हब के प्रति प्यार और सम्मान होगा |
तब हर बच्चा ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और भगत सिंह होगा | इसलिए मेरे देशवासियों, बेवजह की लड़ाइयाँ ना लड़ | अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये आंदोलन करो | और हिसाब माँगो इस देश के नेताओं से | की आज तक वादों के सिवा किया क्या है इन्होने देश की ग़रीब जनता के लिये |
जय हिंद जय भारत |
written by Shoaib Siddiqui author Spiritual love
दंगे देखे हैं, बहोत मेरे देश ने |
मुज़फ़्फ़र नगर दंगें देखे, दादरी कांड देखा, समझौता एक्सप्रेस देखा, तो मुंबई सिरियल बम ब्लास्ट भी देखा |
लाखों माँओ को अपने बेटों की लाश सिने से लगाये रोते देखा | तो लाखों औरतों को बेवा होते देखा |
पर गौर ना किया कभी किसी ने |
की मरने वाले ना समाज के ठेकेदार थे, ना खादी टोपी वाले | मरने वाले ना हिंदू थे ना मुस्लमान | वो तो ग़रीब था |
जिसके पास वक़्त ही वक़्त होता है | पानी के लिए, राशन के लिए | जनरल बोगी मे सिट के लिए | लाइन मे खड़े होने का वक़्त | नेताओं के झूठे भाषण सुनने का वक़्त |
जब भी इतिहास के पन्ने पलटे | तो दंगों मे लड़ाइयों मे, अगर किसी को मरते देखा | तो सिर्फ़ ग़रीब को मरते देखा |
हर लड़ाई के बाद , लोगों को मातम मनाते देखा औरज जश्न भी | मातम मनाते ग़रीब को देखा | तो जश्न मनाते खादी टोपी को देखा |
क्यों मेरे देश की ग़रीब जनता ये समझ नही पाती | की इन दंगों में मरते ग़रीब के बेटे हैं | लुटती ग़रीब की बेटियों की आबरू है |
और जलने वाले घर भी ग़रीबों के ही होते हैं |
क्या कभी इन दंगों से किसी ग़रीब का कोई फ़ायदा हुवा है | फ़ायदा हुवा तो सिर्फ़ खादी टोपी वालों का | मेरे देश की ग़रीब जनता ये कब समझेगी | की लड़ने के लिए धर्म के अलावा भी, बहोत कुछ है हमारे पास | ग़रीबी है, भुखमरी है, बाढ़ है, बरसात है | बेरोज़गारी है, कुपोषण है, अशिक्षा है | पर इन सब के लिए वक़्त कहा है मेरे देश की ग़रीब जनता के पास |
इन्हें तो सिर्फ़ एक नेता चाहिये | जिसका भाषण सुन , ये धर्म के नाम पर लड़ते रहें | और भुखमरी से मरते रहें | आज लाखों बिमारियाँ हैं | पर इन सब बिमारियों में सबसे बड़ी बीमारी है अशिक्षा | जब तक सहीं ज्ञान नही मिलेगा | सहीं सोंच, सहीं दिशा नही मिलेगी | तब तक ना ग़रीबी मितेगी ना दंगें फ़साद |ये देश हमारा है | इस देश के खजाने पर हक़ हमारा है | ना की किसी खादी टोपी वाले का | इस देश की जनता ग़रीबी और भुखमरी से मरती रहे | और इस देश के नेता वर्ड टूर करते रहें | अगर वक़्त है तो भीड़ लगाओ, आंदोलन करो | अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा, और बेहतर स्वास्थ सुविधाओं के लिये | क्योकि जिस देश की जनता भूखी होगी, अशिक्षित होगी | वो देश कभी विकास नही कर सकता |
जो विकास की बात करते हैं | सरासर झूठ कहते हैं | विदेशों की यात्रा करना विकास नही है | ग़रीब किसानों की ज़मीन उद्द्योग्पतियो को बेचना विकास नही है | विकास तो तब होगा | जब इस देश के ग़रीब किसान को भूखे पेट सोना ना पड़े | जब इस देश के किसान के नाम के आगे से ग़रीब हट जाये | जब इस देश के प्रत्येक ग़रीब बच्चे को अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ सुविधा मिले | ना कोई बच्चा सड़कों पर भीख माँगता मिले |
जब इस देश के लोग, अपने आप को मेहफूज महसूस करने लगे | क्योकि जब शिक्षा होगी, तो दंगें ना होंगे, भुखमरी ना होगी | हर हाथ मे रोज़गार | और हर दिल मे एक दूसरे के मज़हब के प्रति प्यार और सम्मान होगा |
तब हर बच्चा ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और भगत सिंह होगा | इसलिए मेरे देशवासियों, बेवजह की लड़ाइयाँ ना लड़ | अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये आंदोलन करो | और हिसाब माँगो इस देश के नेताओं से | की आज तक वादों के सिवा किया क्या है इन्होने देश की ग़रीब जनता के लिये |
जय हिंद जय भारत |
written by Shoaib Siddiqui author Spiritual love






No comments:
Post a Comment