मोहब्बत कितनी पाक है,
ये बयाँ करना आंसा नही |
ये दिलो की कहानी है,
जिसे दिल वाले ही समझते हैं |
इस मोहब्बत मे दर्द है, रुसवाई है |
पर एक मीठी सी खुशी भी है |
जो अपने दिलबर के सिने से लगते ही,
सारे गमों से निज़ात दिला देती है |
मोहब्बत की नही जाती हो जाती है |
पर जब होती है, ज़िंदगी की परिभाषा बदल जाती है |
सच्ची मोहब्बत मे मोहब्बत करने वाले की,
मोहब्बत कामयाब हो या नाकामयाब |
पर उस मोहब्बत करने वाले को अमर कर जाती है |
जिसे इतिहास के पन्नो से मिटा पाना नामुमकिन होता है |
इसलिए दोस्तों एक बार दिल से मोहब्बत कर के तो देखो |
कितनी रूहानियत है इसमें ये मेह्सुस कर के तो देखो |
किसी की आँखो से आँसू पोंछ कर तो देखो |
किसी के मायूस चेहरे पर मुस्कुराहट ला कर तो देखो |
फिर जो खुशी तेरे दिल को महसूस हो,
वही मोहब्बत की पाकिज़गी की कहानी है |
जो दिलों को दिलों से जोड़ती है |
और दुनियाँ को मोहब्बत का एक नया फ़लसफा सुनाती है |
BOOK - Spiritual love
Written by Shoaib Siddiqui
BOOK - Spiritual love
Written by Shoaib Siddiqui

No comments:
Post a Comment